यू-डाइस प्रशिक्षण 23 24 को
बालोद|विकासखंड स्तरीययू-डाइस 2014-15 का संकलन करने के लिए गुरूवार को प्रशिक्षण बीआरसी भवन में हुआ। जिसमें विकासखंड के हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य तथा सभी संकुल समन्वयक उपस्थित हुए। प्रशिक्षण का अगला चरण 23 सितंबर को सुबह 10 बजे बेसिक शाला विवेकानंद सभागार में होने की जानकारी दी गई। जिसमें संकुल केन्द्र बालोद, पाररास, बघमरा के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल के प्रधानपाठक प्राचार्य शामिल होंगे। तरौद जोन का प्रशिक्षण 23 सितंबर को सुबह 10 बजे विकासखंड स्त्रोत केन्द्र बालोद में होगा। जिसमें संकुल केन्द्र तरौद, कोहंगाटोला, सांकरा के प्राचार्य एवं प्रधानपाठक शामिल होंगे। इसी तरह झलमला जोन का प्रशिक्षण प्राथमिक शाला झलमला में होगा। जिसमें संकुल केन्द्र झलमला, देवारभाट, हर्राठेमा के प्रधानपाठक प्राचार्य शामिल होंगे। 24 सितंबर को करहीभदर जाेन का प्रशिक्षण शाउमावि कन्नेवाड़ा लाटाबोड़ जोन का प्रशिक्षण उच्च प्राथमिक शाला लाटाबोड़ में सुबह 10 बजे होगा। जिसमें संबंधित संकुल केन्द्र के प्रधानपाठक प्राचार्य शामिल होंगे।