- Hindi News
- स्कूल में जगह जगह मिल रही शराब की बोतलें डिस्पोजल
स्कूल में जगह-जगह मिल रही शराब की बोतलें डिस्पोजल
ग्रामभेंगारी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के स्कूली बच्चे असामाजिक तत्वों से परेशान हैं। असमाजिक तत्व स्कूल के सभी कमरों में गंदगी फैलाकर शराब के बोतल डिस्पोजल छोड़ देते हैं। इससे पालकों को बच्चों के बिगड़ने का डर भी सताने लगा है। इसके अलावा अन्य विभिन्न समस्याओं से यहां के विद्यार्थियों को जूझना पड़ रहा है।
विद्यार्थी राकेश, मोहन, ओमप्रकाश कुमार, नेहा, योगिता, सोनाली, बिंदु ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी नहीं है। शिक्षक पर्याप्त होने से हर साल यहां का परीक्षा परिणाम अच्छा आता है। शिक्षा सत्र की शुरूआत हुई है, तब से शिक्षा व्यवस्था अच्छा चल रहा था। लेकिन पिछले सप्ताह से असामाजिक तत्वों द्वारा पढ़ाई में व्यवधान डालने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल के सभी कमरों आंगन, छत में रोजाना शराब का बोतल, प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास मिक्चर पैकेट पॉलिथीन देखने को मिल रहा है। शिक्षा के मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसा कृत्य करने से स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों ग्रामीणों में अाक्रोश है। ग्रामीण नोहरूराम साहू, तिलोचन कुमार साहू, सोहन साहू, बसंत, ईश्वर सार्वा, भानूराम ने कहा कि स्कूल में असामाजिक तत्वों द्वारा जो कृत्य किया जा रहा है वह निंदनीय है। असामाजिक तत्व रात के समय यह कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिकायत पर हम स्कूल का निरीक्षण करते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में कीचड़ होने से रात के समय स्कूल नहीं जाते। जिसका फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्व स्कूल में गंदगी फैलाते हैं। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि अब रात में भी वे असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे और रंगेहाथ पकड़ाने पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
^स्कूल परिसर में शराब की बाेतलें, डिस्पोजल मिला है। इस संबंध में ग्रामीणों की बैठक लेकर आगे की रणनीति बनाकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। बाउंड्रीवाल नहीं होने से एेसा हो रहा है। पंचायत द्वारा बाउंड्रीवाल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मांग पत्र सौंपा जा चुका है। श्यामकुंवर, सरपंच
^इस संबंध में शाला प्रबंधन समिति एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करा चुका है। विद्यालय में शराब पीना बोतल, डिस्पोजल को फेंकना निंदनीय है। ऐसे कृत्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही ग्रामीणों को रात में स्कूल का निरीक्षण करना चाहिए ताकि शराबियों पर कार्रवाई कर