पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलेरिया रोको अभियान: स्कूली छात्र छात्राओं मितानिनों ने निकाली स्वच्छता जनजागरण रैली

मलेरिया रोको अभियान: स्कूली छात्र-छात्राओं मितानिनों ने निकाली स्वच्छता जनजागरण रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको ग्राम भेंगारी में मलेरिया रोको अभियान के तहत ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली गई। जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के स्कूली छात्र-छात्राओं ग्रामीणों ने सहभागिता दी।

इस दौरान मितानिनों स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के बारे में जानकारी दी और कीचड़ में मिट्टी तेल पावडर का छिड़काव किया ताकि संक्रामक रोगों से बचा जा सकें। मितानिनों ने ग्रामीणों को बताया कि स्वास्थ्य में लापरवाही बरतने पर संक्रामक बीमारियों का फैलाव होता है। जहां हमेशा गंदगी कीचड़ पानी जाम रहेगा, वहां बीमारियां फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधित अन्य जानकारियां दी गई। रैली में मितानिन सुमित्रा बाई साहू, बिंदिया बाई साहू, रोहणी साहू, निर्मला साहू, सरपंच श्याम कुंवर, भान सिंग, खोरबाहरा राम, माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक ओपी देवांगन, केके ठाकुर, एलके कौमार्य, हुमन विश्वकर्मा, एसएस सिन्हा, दानेश्वरी साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

ग्राम भेंगारी में मलेरिया रोको अभियान के तहत ग्रामीणों छात्रों ने निकाली जनजागरण रैली।