पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्ली वेरायटी धान की निकलने लगी बालियां

अर्ली वेरायटी धान की निकलने लगी बालियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें धान की बालियां निकलना शुरू हो गई है। वर्तमान में हरूना किस्म के धान की फसल में बालियां निकल रही है। किसानों के अनुसार 15-20 दिनों बाद सभी किस्मों में बालियां निकलना शुरू हो जाएगी। मौसम भी साफ है। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि इस साल भी अच्छा उत्पादन होगा।

क्षेत्र के ग्राम बोड़की, हीरापुर, झलमला, निपानी, मेड़की, बघमरा, पसौद, कोहंगाटोला, मालीघोरी, जगन्नाथपुर, तरौद, मनौद, कोंगनी, पिरिद, सांकरी, आेरमा, नेवारीकला, पड़कीभाट सहित अन्य क्षेत्रों में धान की बालियां निकलना शुरू हो गई है। बालियां पकने में अभी समय है। किसानों ने बताया कि अभी मौसम अनुकूल है। खेतों में फसल के हिसाब से पानी भरा है। ज्यादातर किसान अब भी धान की बालियां निकलने का इंतजार कर रहे हैं।

क्षेत्र के 80 प्रतिशत किसानों ने मानसून की बेरूखी की वजह से देर से बोनी कार्य किए है। इस वजह से अभी फसल तैयार होने में डेढ़ से दो माह का समय और है। बारिश होने और थमने का सिलसिला चलने की वजह से किसानों की परेशानी अब भी कम नहीं हुई है। कीट प्रकोप ने भी फसलों को घेर लिया है। किसान अमोल छबिल साहू, अंब्रेश, कुलेश साहू ने बताया कि धान की फसल में पत्ता मोड़, ब्लाइंड, तनाछेदक, ब्लास्ट की शिकायत है। बीमारियों से फसल काने बचाने के लिए किसान कृषि अधिकारियों से सलाह लेकर दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले साल आज की स्थिति में 90 प्रतिशत धान की बालियां निकल आई थी लेकिन इस साल कृषि कार्य एक माह पिछड़ा हुआ है।

जिले में खरीफ फसल का लक्ष्य

फसललक्ष्य हेक्टे में

धान168400

मक्का670

सोयाबीन320

अरहर4200

उड़द1790

कोदोकुटकी 850

तिल900

रागीसावा 100

सूरजमुखी210

मूंगफली30

सागसब्जी 2400

कुल्थी110

सनढेंचा710

रामतिल50

किसानी के लिए नहीं मिल रहे पर्याप्त मजदूर

लगातार बारिश होने से निंदाई का काम पिछड़ा

क्षेत्रमें अब तक निंदाई कार्य जारी है। पिछले माह लगातार बारिश होने की वजह से निंदाई कार्य पिछड़ गया है। बियासी का कार्य भी अंतिम चरण पर है। किसान कामता प्रसाद, ओमप्रकाश साहू, प्यारेलाल ने बताया कि फसल में खरपतवार की भरमार गई है। मौसम बदलाव की वजह से खरपतवार बढ़े हैं। पहले बारिश नहीं होने से किसान परेशान थे अब पर्याप्त बारिश होने के बाद मजदूरों की कमी की वजह से समय पर कृषि कार्य नहीं हो