पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर डस्टबिन बांट रहे नपा कर्मी

घर-घर डस्टबिन बांट रहे नपा कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद | शहरके कचरों को हटाने के लिए नगर पालिका ने नया प्लान बनाया है। जिसके तहत शहर के हर घर में नगर पालिका कर्मचारी डस्टबिन वितरित कर रहे हैं। जिसमें लोग कचरा डालेंगे।

नपा कर्मी रोजाना घर-घर जाकर कचरा एकत्र करेंगे। इससे वार्डों में स्वच्छता रहेगी। नपाध्यक्ष लीला लाले शर्मा ने बताया कि डस्टबिन का प्रयोग पहले चरण में प्रयोग के रूप में शहर के मुख्य क्षेत्र में किया जा चुका है। जो काफी हद तक सफल रहा है। इसके बाद अब सभी घरों में डस्टबिन दिया जा रहा है। प्लान के तहत प्रत्येक घरों में अलग-अलग रंग के दो प्लास्टिक डस्टबिन ढक्कन सहित पालिका की ओर से दिया जा रहा है। सफेद में सूखा हरे डस्टबिन में गीला कचरा रखना होगा।