मानस गान स्पर्धा 30 को
बालोद|शारदीय नवरात्रिपर ग्राम धौराभाठा (मालीघोरी) में दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता 30 सितंबर एवं एक अक्टूबर को रखी गई। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 7001 रुपए, द्वितीय 5001 रुपए, तृतीय 3001 रुपए, चतुर्थ 2001 एवं पंचम 1501 रुपए दिया जाएगा। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5001 रुपए, द्वितीय 3001 रुपए तृतीय पुरस्कार 2001 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। यह जानकारी पंचराम विश्वकर्मा, नीलकंठ राजेन्द्र ने दी।