पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी कंप्यूटर संघ का धरना प्रदर्शन 22 को

सहकारी कंप्यूटर संघ का धरना-प्रदर्शन 22 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|राज्य सहकारीकम्प्यूटर संघ के तत्वावधान में 22 सितंबर को रायपुर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल होंगे।

संघ उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने बताया कि संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार जिला स्तर के सभी संबंधित विभागों से लेकर राज्य के संबंधित विभागों मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बाद भी मांगों पर कोई पहल नहीं हुई है। इस वजह से संघ के दो सूत्रीय मांग पारिश्रमिक वृद्धि नियमतिकरण के मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 7 अक्टूबर से जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रदर्शन मांग पूरी होने के बाद ही खत्म होगा।

आंदोलन में प्रदेश के एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के धान उपार्जन केन्द्रों एवं उपकेंद्रों में कार्यरत डाटा एंट्री आपरेटर शामिल होंगे।