महासभा की बैठक 21 को
बालोद|भारतीय बौद्धमहासभा की जिला स्तरीय बैठक 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रज्ञा बुद्ध विहार में रखी गई है। जिसमें जिलास्तर पर नए पदों का विस्तार, नए पदों का सृजन और सामाजिक शैक्षणिक आर्थिक भागीदारी तथा अन्य बिंदुओं के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला इकाई में प्राप्त आवेदन पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष हेमंत कांडे, महासचिव अशोक बाम्बेश्वर सहित परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला पदाधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी सचिव डीके सुकदेवे ने दी।