पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तमोरा में 23 को पौधारोपण

तमोरा में 23 को पौधारोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद (झलमला)|युग निर्माणयोजना के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में जिला स्तरीय हरित सरोवर वृहत पौधारोपण कार्यक्रम 23 सितंबर को ग्राम तमोरा में होगा। वृक्ष की सुरक्षा के लिए ग्रामीण अपने राशि से ट्री गार्ड बनाए है आैर अपने पूर्वजों (पितर) की स्मृति में पुण्य कार्य जिम्मेदारी से कर रहे है। गुरूवार को ग्रामीण स्तरीय गोष्ठी शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार विनोद की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विश्व गायत्री परिवार के धन्नू लाल साव, राजेन्द्र कुमार सिन्हा, रद्युनाथ साहू, उदय राम साहू, ओमप्रकाश, नेक सिंह साहू, देवधर साहू, लोचन साहू, गिरधारी लाल साहू, एसपी सिंग आदि उपस्थित थे।