पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह गर्मी उमस, दोपहर को बारिश

सुबह गर्मी उमस, दोपहर को बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में शनिवार को रुक-रुककर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बदली के साथ ही ठंडी हवा भी चली। बारिश से लोगों को गर्मी उमस से थोड़ी राहत मिली। तीन दिन से बारिश नहीं हो रही थी। लोग गर्मी उमस से परेशान थे। शनिवार को दोपहर 2 बजे के बाद शाम-रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। देर रात तक बारिश होने की वजह से लोगों को रेनकोट छाता का भी सहारा लेना पड़ा।

क्षेत्र के झलमला, उमरादाह, टेकापार, लाटाबोड़, पसौद, खरथुली, मेड़की, मालीघोरी, पाररास, जुंगेरा, करहीभदर, निपानी समेत अन्य इलाकों में देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। गौरतलब है कि भादो में अच्छी बारिश हुई थी। अब ज्यादा बारिश हुई तो धान की फसल को नुकसान हो सकता है। बदली बारिश से फसल में बीमारी लग सकती है। तीन दिन बाद शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। जिले में जगह-जगह मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसी तरह बारिश होती रही तो पर्व पर पानी फिर सकता है। ग्रामीण इलाकों में दुर्गा सरस्वती स्थापना के लिए पंडाल बनाए जा रहे हैं। पर्व के दौरान विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पंडाल स्थल पर गांवों में सीमेंटीकरण नहीं होने से कीचड़ हो जाता है। इससे बारिश के बाद जमीन पर बैठना मुश्किल हो जाएगा।

शनिवार को दोपहर 2 बजे के बाद शाम-रात तक बारिश होती रही।

रुक-रुककर बारिश के साथ ठंडी हवा भी चली

मौसम हुआ सुहाना