- Hindi News
- मील पत्थर से टकराई बाइक एक की मौत, दो घायल
मील पत्थर से टकराई बाइक एक की मौत, दो घायल
गुंडरदेही. बालोदरोड पर ग्राम खुटेरी के पास मील पत्थर से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारभांठा निवासी सीताराम (26) पिता दुर्गाराम विश्वकर्मा, गुंडरदेही निवासी बलवंत सोनकर एक अन्य साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान खुटेरी के पास मील पत्थर से टकरा कर गिर गए। जिससे सीताराम की मौत हो गई और बलवंत सोनकर दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।