- Hindi News
- लोगों के लिए मुसीबत बने झुंड में घूमने वाले आवारा कुत्ते
लोगों के लिए मुसीबत बने झुंड में घूमने वाले आवारा कुत्ते
पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के अनुसार कुत्तों को मारना है अपराध
भास्करन्यूज. बालोद
आवारा कुत्तों का आतंक नगर में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इन दिनों शहरवासी कुत्तों से काफी परेशान हैं। शहर में घूमने वाले इन आवारा कुत्तों पर लगाम नहीं लग पा रहे हैं। ये कुत्ते इंसान तो इंसान जानवरों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। शहर में आवारा कुत्तों की ऐसी दहशत है कि लोगों को छोटे बच्चों को घर से निकलने के लिए मनाही कर दी है। तीन माह के भीतर अब तक कुत्ते एक हिरणी 6 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। शहर के जुर्रीपारा, आमापारा, गंजपारा, नयापारा, कुंदरुपारा शिकारीपारा में सबसे ज्यादा आतंक है। इन इलाकों में सैकड़ों आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। नागरिकों का कहना है कि कब कौन सा कुत्ता पीछे पड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। रोज वे लोग कुत्तों से डरते हुए बचकर आना-जाना करते हैं। नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका इस ओर कोई पहल करें, ताकि उन्हें कुत्तों के आतंक से मुक्ति मिले।
कुत्ते के हमले से घायल पूरन ठाकुर।
उच्चाधिकारियों से चर्चा कर हल निकाला जाएगा
^आवाराकुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह चिंता का विषय है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें मारा भी नहीं जा सकता। उच्चाधिकारियों से चर्चा कर समाधान खोजा जाएगा। सीएसकश्यप, नपाअधिकारी, बालोद
केस-2
केस-4
केस-3
केस-1
बच्चों को कुत्तों से रहता है ज्यादा खतरा
नागरिकउत्तम साहू, प्रतिमा ठाकुर, ईश्वरी बाई, प्रमोद ठाकुर का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या नगर में बढ़ती जा रही है। इससे छोटे बच्चों को ज्यादा खतरा है। वहीं नगरवासियों का कहना है कि कुत्तों को मारने का नियम नहीं है। अगर कोई व्यक्ति कुत्ते या अन्य पशु को मारता है तो पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के अनुसार कार्रवाई होगी। कुत्ते को तभी मारा जा सकता है, जब प्रशासन उसे पागल घोषित किया हो या ऐसा करने का आदेश दे। वार्डवासियों ने बताया कि कुत्तों का झुंड किसी भी समय हमला करने के लिए अकेले व्यक्ति का इंतजार करते रहता है। जैसे ही अकेले व्यक्ति दिखता है, वैसे ही कुत्ता उस पर झपट पड़ता है।
छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर पालकों की चिंता बढ़ी
चार लोगों पर हमला
7और 8 जून को एक पागल कुत्ते ने जुर्रीपारा वार्ड के नागरिकों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते ने एक के ब