पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल ने की मोबाइल की जांच

आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल ने की मोबाइल की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला बालोद में शनिवार को स्कूली बच्चों में उस समय हड़कंप मच गया। जब सुबह 9.30 बजे मोबाइल की चेकिंग होने लगी। प्राचार्य के निर्देश पर सभी का मोबाइल चेक किया गया। सभी को कहा गया कि जब आपको शुरू से मना किया गया है कि स्कूल में मोबाइल नहीं लाना है तो आप लोग लेकर क्यों आए। जैसे ही मोबाइल की जांच शुरू हुई, कई छात्रों ने खिड़की के बाहर तो किसी ने ऊपर छज्जे पर मोबाइल रख दिया।

यह सब माजरा आधे घंटे तक चला। कुछ लोगो के मोबाइल को प्राचार्य डीआर गजेंद्र के निर्देश पर जब्त भी किया गया। कुल 17 मोबाइल जब्त किए गए। जिसे बाद में वापस किया गया। बताया जाता है कि प्राचार्य ने सभी बच्चों को हिदायत दी थी कि मोबाइल स्कूल नहीं लाना है। कई लोग चोरी-छिपे मोबाइल लाया करते थे। जिसके बाद आज अचानक यह कार्रवाई की गई।

प्राचार्य डीआर गजेंद्र ने बताया कि कुछ लोग मोबाइल लेकर आए थे। जिन्हें हमने समझाईश दी है। वहीं स्कूल में संस्कृति ज्ञान परीक्षा थी। उनके मोबाइल भी हमने रखवाए थे। जिसे बाद में वापस कर दिया गया।