- Hindi News
- पसौद हल्दी में व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण आज
पसौद हल्दी में व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण आज
बालोद.रविवार कोदोपहर दो बजे ग्राम पसौद हल्दी में आंगनबाड़ी भवन के सामने बने व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण समारोह होगा। जिसके मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधायक राजेंद्र राय होंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग के सभापति अनीता साहू करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में गुंडरदेही अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोहन चंद्राकर, जनपद सदस्य रेखराम साहू, उपसरपंच झाड़ू राम साहू, पूर्व सरपंच बंशीलाल साहू ग्रामीण अध्यक्ष एलआर हिरवानी मौजूद रहेंगे। मंच संचालन कामेश्वर प्रसाद सिन्हा करेंगे।