पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया पीएम के बयान का स्वागत

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया पीएम के बयान का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद. प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने भारत में रह रहे मुसलमानों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीवी चैनल सीएनएन को दिये इंटरव्यू में कहा है कि भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। देश के लिये जिये है और देश के लिए मरेंगे। नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मेरा मानना है कि वे (अल कायदा) हमारे देश के मुसलमानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के उक्त बयान का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद ने स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष शाहिद खान ने इस बयान को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला बताया है। बयान का स्वागत करने वालों में ताहिर ताज, राजू भाई, अशरफ तिगाला, अकरम तिगाला, जावेद तिगाला, अफजल कुरैशी, जावेद कुरैशी, फिरोज सिद्दीकी, हाजी सलीम तिगाला आदि शामिल हैं।