पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन हुई बारिश, पेड़ हटाने में जुटी नपा

दूसरे दिन हुई बारिश, पेड़ हटाने में जुटी नपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारके बाद रविवार को भी दूसरे दिन शहर सहित ग्रामीण अंचलों में सुबह 6 से 10 बजे तक चार घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। लगातार दो दिनों से बारिश होने से मौसम में ठंडक गई है। शनिवार को देर रात एक बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद कुछ घंटे के लिए बारिश रुकी।

रविवार को सुबह 5 बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद काले बादल छाने लगे और हल्की और रिमझिम फुहारों के साथ बारिश ने अपनी गति पकड़ी। सुबह 9 से 10 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे जनजीवन बाधित रहा। हालांकि यह बारिश किसानों के हित के लिए है। इस बारिश को किसान अमृत मान रहे है। किसानों का कहना है कि शनिवार रविवार को हुई बारिश फसल के लिए फायदेमंद है। अभी अधिकांश किसानों के फसल में बालियां निकलना शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश होने से फसल प्रभावित नहीं होगा।

ऐसेे किसानों का कहना है कि मौसम साफ होने की वजह से खेतों में दवाई का छिड़काव किए थे लेकिन अचानक बारिश होने से दवाई का असर बीमारियों पर नहीं करेगा। ऐसे में दुबारा दवाई का छिड़काव करना पड़ेगा। शनिवार की बारिश के बाद तेज हवा चलने से शहर आसपास अंचलों में दर्जनों पेड़ गिरे। खेतों में पेड़ गिरने से फसलों को क्षति पहुंची है। प्रभावित किसान सुबह अपने खेत में जाकर पेड़ को हटाने का करते रहे। वहीं शनिवार की रात 9 बजे शहर के पुराना बस स्टैंड सृजन शौचालय स्थित पेड़ के शाखा गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। रात होने की वजह से दुकान बंद था। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ की शाखा गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग सहम गए। नागरिक नपा टीम मिलकर दोपहर तक शाखाओं को हटाने का काम करती रही। जिस जगह पेड़ गिरा, वहां आसपास 6 दुकानें संचालित होती है। रोजाना 8.30 बजे के बाद संचालकों द्वारा दुकान को बंद कर दिया जाता है। इसी दौरान अगर यह घटना होती तो कई लोग इसके चपेट में सकते थे।

पुराना बस स्टैंड के पास बारिश के कारण गिरे पेड़ को हटाते नपा कर्मचारी।