पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामधुनी स्पर्धा में घुपसाल की मंडली ने मारी बाजी

रामधुनी स्पर्धा में घुपसाल की मंडली ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|नयापारा बालोदमें दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम स्थान राधाकृष्ण रामधुनी मंडली घुपसाल ने प्राप्त किया। द्वितीय श्रीराम जानकी रामधुनी पार्टी गोपलीनचुआ, तृतीय शिवगौरी रामधुनी पार्टी मिरछे, चतुर्थ जय मां शारदा रामधुनी पार्टी सुरगी, पंचम जय अंबे छुरिया, षष्ठम जय मां शारदा आदर्श परंत, सप्तम जय मां बम्लेश्वरी गहिरानवागांव, अष्टम जयश्री कृष्ण मंडली चिखली, नवम जय मां सरस्वती बाल जागृति खेरथाबाजार एवं दसवें स्थान पर जय मां विंध्यवासिनी रामधुनी पार्टी गोकुलपुरी रही। अतिथियों ने विजयी मंडलियों को पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बेस्ट झांकी अवार्ड खुटेरी, भैंसबोड़, खपरी, बेस्ट वादक में मैजिक शो पचपेड़ी नाका महासमुंद, बेस्ट कथा आदर्श रामधुनी पार्टी भैंसबोड़, बेस्ट वेशभूषा चंदेरीबन नवागांव बेस्ट गायक का अवार्ड बनहरदी को दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भैयाराम सिन्हा ने राम के आदर्श मार्ग पर चलने की बात कहीं। अध्यक्षता कर रही नगर पालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने भी भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को विशेष अतिथि नपा नेता प्रतिपक्ष विकास चोपड़ा, पार्षद कमलेश सोनी, श्रवण श्रीवास्तव, दीपक देवांगन, राजेश साहू, लीलार साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य कुंवर सिंह साहू, माखन साहू, खेमलाल, तेजराम, राेशन, रामकुमार, दुष्यंत, लिखन, मुन्ना, बल्लू, नारायण, मिलन, खेदूराम, उमेश, कामता, सीताराम साहू आदि उपस्थित थे।