शिविर में पहुंचे 291 मरीज
बालोद|रविवार कोश्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में शासकीय अस्पताल में निशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर हुआ। जिसमें विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को नि:शुल्क हृदय रोग, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर के संबंध में जानकारी दी। शिविर में जिले के 291 मरीजों ने विशेषज्ञों से सलाह लिए विशेषज्ञों ने मरीजों को ह्रदय से जुड़ी बीमारियों के संबंध में विस्तार से बताया बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए। शिविर में शहर सहित ग्रामीण अंचलों से मरीज पहुंचे थे। शिविर में ह्रदय रोग विशेष डा. राहुल गुलाटी ने सभी मरीजों के हृदय को जांच कर उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम में कांति साहू, लोकनाथ साहू, राजू साहू, सहदेव आदि का सहयोग रहा।