- Hindi News
- गंगा दर्शन मंदिर में मंत्र लेखन के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
गंगा दर्शन मंदिर में मंत्र लेखन के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
ग्रामपिरीद के गंगा दर्शन मंदिर में ओम नम: शिवाय मंत्र लेखन में शामिल प्रतिभागियों का सम्मान समारोह हुआ। प्रतिभागियों ने सावन मास में मंत्र लेखन किया था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन की। इसके बाद बजरंग व्यायाम शाला बालोद के पहलवानों ने मलखम के माध्यम से अनोखे करतब का प्रदर्शन किया।
व्यायाम के बाद सर्वाधिक मंत्र लेखन करने वाले प्रतिभागी को सम्मान राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें भेलष कुमार पटेल को 72 हजार 161 आेम नम: शिवाय मंत्र लेखन पर प्रथम पुरस्कार 1001 रुपए दिया गया। द्वितीय पुरस्कार 701 रुपए हेमंत कुमार साहू मंत्र लेखन 68 हजार 966 काे दिया गया। महेश कुमार पटेल को 55 हजार 913 मंत्र लेखन करने पर तृतीय पुरस्कार 501 देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह हितेश कुमार धनकर, कांशीराम साहू, योगेश कुमार निषाद, लुकेश्वर चंद्रवंशी, सुरेन्द्र कुमार पटेल, सुधीर कुमार देशमुख को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मंत्रलेखन में कुल 88 धर्मप्रेमियों ने अपनी सहभागिता दी थी।
वृद्धोंको दीर्घायु सम्मान : कार्यक्रमके द्वितीय चरण में गांव के वृद्धों को दीर्घायु सम्मान 2014 से नवाजा गया। अतिथियों ने वृद्ध रामकुंवर साहू, सोनकुंवर मंडावी, श्याम बाई पटेल, रिखीराम पटेल, दौवाराम साहू का सम्मान किया। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्रा चेतना देशमुख (कक्षा 10 वीं में 91.5 प्रतिशत) को प्रोत्साहन राशि स्मृति चिन्हा से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डीआर गजेंद्र थे। अध्यक्षता व्याख्याता केएल गजेंद्र ने किया। कार्यक्रम में पीआर ठाकुर, एमएल चौधरी, अशोक आकाश, हठियारिन बाई देशमुख, रूकमणि दिल्लीवार, सुनीति देशमुख, एसएल देशमुख, मनोहर लाल देशमुख का सहयोग रहा। इस अवसर पर एसएल भूआर्य, पूर्णिमा, लेमन, प्रेमलाल देशमुख, टीकम, झाडू राम, किशोरी, करमदानी, पुनऊ राम, कस्तूरी, मुकुंद, बहुर सिंह, मेघनाथ पटेल, माधव हिरवानी आदि उपस्थित थे। संचालन एसएन दुबे आभार प्रदर्शन बीआर देशमुख ने किया।