कंप्यूटर संघ का धरना आज
बालोद|कंप्यूटर अॉपरेटरमहासंघ के आव्हान पर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के एक हजार 333 प्राथमिक साख समिति में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर 22 सितंबर को धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके बाद भी मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में 7 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। संघ महासचिव प्रेम योगेश साहू ने बताया कि संघ द्वारा अपने मांगों को लेकर लगातार जिला स्तर के सभी संबंधित विभागों से लेकर राज्य के संबंधित विभागों मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। पिछले पांच सालों से आपरेटर अपनी मांगों को लेकर सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री जनदर्शन में तीन बार ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं को अवगत कराया। इसके बाद भी मांगों पर कोई पहल नहीं हुई है। इस वजह से ऑपरेटरों द्वारा अपने दो सूत्रीय मांग पारिश्रमिक वृद्धि नियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसके बाद 7 अक्टूबर से जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।