पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड आरक्षण के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वार्ड आरक्षण के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिका अध्यक्ष के लिए दावेदार अधिक

जिलेमें वार्ड आरक्षण के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। कुछ वार्डों के आरक्षण में फेरबदल होने से कई संभावित दावेदारों के सपने टूट गए हैं। जबकि कई दावेदार आरक्षण का लाभ लेते हुए टिकट पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों में तैयारी को लेकर कश्मकश शुरू हो गई है। बालोद नपा अध्यक्ष के लिए पद सामान्य मुक्त हाेने से दोनों प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों में प्रतिस्पर्धा चल रही है। रोज नए नाम सामने रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए अब कुछ ही माह शेष हैं। सूत्रों की मानें तो दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित है। राजनीतिक दलों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में वार्ड आरक्षण के बाद कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर चल रहा है।

वार्ड आरक्षण के बाद पार्षदों के साथ-साथ अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए कई दिग्गज नए चेहरे सामने रहे हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं। इच्छुक दावेदार अपने स्तर पर टिकट का जुगाड़ कर रहे हैं। सामान्य मुक्त होने की वजह से दावेदारों की फौज दिख रही है। इस लिहाज से किसको टिकट मिल पाएगा, यह अनुमान लगाना मुश्किल होगा। माना जा रहा है कि इस बार होने वाले चुनाव में दोनों पार्टियों से मजबूत दावेदार तो होंगे लेकिन दो-तीन मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ेंगे।