पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली

छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के द्वितीय दिन शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक करने रैली निकाली गई।

जिसके अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बैनर तथा पोस्टर के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी रैली के माध्यम से लोगों तक व्यक्तिगत स्वच्छता, अपने घरों की साफ-सफाई, बच्चों के गणवेश तथा नाखूनों आदि की सफाई करने संदेश पहुंचाया। स्वच्छ भारत अभियान में स्कूली बच्चों द्वारा विशेष रूचि लिया जा रहा है। छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों में सरपंच, पंच, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिनों संदेश दिया।

रैली में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन भी हुए शामिल

अभियान

स्वच्छ भारत अिभयान के छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली।