पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूलनडबरी में देवी ज्ञान सप्ताह शुरू

भूलनडबरी में देवी ज्ञान सप्ताह शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूलनडबरी में देवी ज्ञान सप्ताह शुरू

गुरुर. ग्रामभूलनडबरी में गुरुवार से देवी ज्ञान सप्ताह शुरू हुआ। कथा वाचक पं. शिव महाराज तुमड़ीबोड़ राजनांदगांव सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कथा सुना रहे हैं। कथा 3 अक्टूबर तक चलेगी। मां जगदम्बा सेवा समिति जगतरा (बालोदगहन) में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई है। 29 सितंबर को पंचमी पूजन, 2 अक्टूबर को हवन पूर्णाहुति महाप्रसादी वितरण होगा। ग्राम कंवर में नव शुभम दुर्गा उत्सव समिति ने 2 अक्टूबर को डीजे डांस प्रतियोगिता रखी है। ग्राम बोड़रा में ग्रामीण दुर्गोत्सव समिति ने पांच दिवसीय रामधुनी जसगीत प्रतियोगिता 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रखी है। रात 8 बजे स्पर्धा शुरू होगी। देऊर सेवा समिति ने देऊर मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की है। धानापुरी में जप ज्वाला दुर्गोत्सव समिति ने 26 सितंबर से सात दिवसीय नाचा (गम्मत) प्रतियोगिता रखी है। जयंत किरी स्पर्धा की शुरुआत करेंगे।