49 शिक्षकों ने दिए शिविर में आवेदन
बालोद|बीआरसीसी कार्यालयमें शिक्षक समस्या निवारण शिविर हुआ। जिसमें प्राप्त 49 आवेदनों में सभी आवेदनों का निपटारा किया गया। नियमित शिक्षकों ने 23 एवं शिक्षक पंचायत ने 26 आवेदन सौंपे थे। शिविर में बीईओ राजू शर्मा, सहायक बीईओ केके देशमुख, आरएल घरेन्द्र, बीआरसीसी सोमन साहू, सीएम निषाद, केके उइके, सीबी देशमुख, एमके साहू, सीपी कोठरिया आदि उपस्थित थे।