पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅटा एंट्री ऑपरेटरों ने दी 7 से हड़ताल की चेतावनी

डाॅटा एंट्री ऑपरेटरों ने दी 7 से हड़ताल की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थनमूल्य धान खरीदी के तहत समितियों में कार्यरत कम्प्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटरों को सात साल बाद भी उनका हक नहीं मिल रहा है। ऑपरेटरों की नियुक्ति 2007 से संविदा को आधार मानकर की गई थी। तब से लेकर आज तक उसी वेतनमान में कार्य कर रहे हैं। हर

विभाग में वेतन वृद्धि हो चुकी है। महंगाई बढ़ने के बाद भी वर्तमान में आपरेटर 5 हजार 400 रुपए के वेतन पर काम करने के लिए मजबूर हैं। संघ प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के एक हजार 333 प्राथमिक साख समिति में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर 22 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होकर प्रदर्शन किए थे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हो पाई। मांग पूरी होने की वजह से 7 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर लगातार जिला स्तर के सभी संबंधित विभागों से लेकर राज्य के संबंधित विभागों मंत्रियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन शासन के बनाए गए नियम के तहत ऑपरेटरों का भविष्य अंधकारमय है। वर्तमान में किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। जिसके लिए ऑपरेटरों से दिन रात एक कर काम लिया जा रहा है। यहां तक की अवकाश के दिनों में भी कार्य करना पड़ रहा है।

संघ उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने कहा कि आज जबकि किसान पंजीयन को लेकर बालोद जिला सबसे आगे है। जिसका श्रेय अधिकारी वर्ग लेने में तुले हुए है। जबकि यह ऑपरेटरों के दिन-रात की मेहनत का नतीजा है।