टिकट हासिल करने हो रही रस्साकसी
भाजपा से यशवंत कांग्रेस के लिए रामजी ने लिया पर्चा
गुरुवारको अध्यक्ष पद के लिए यशवंत जैन भाजपा रामजी भाई पटेल कांग्रेस के साथ ही कमलकांत साहू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को फॉर्म लिया। पार्षद पद के लिए वार्ड 8 से कमलेश सोनी, वार्ड 14 से योगराज भारती, वार्ड 6 से दीपक देवांगन, वार्ड 20 से सालिक हल्बा, वार्ड 16 से तोमनलाल सोनवानी, वार्ड 11 से शकील अहमद खां, वार्ड 14 से रमेश प्रसाद द्विवेदी, वार्ड 16 से मन्नूलाल सोरी, वार्ड 20 से कचरी बाई गोड़, दुष्यंत कुमार नागवंशी, लोकेश कुमार, वार्ड 11 से युसुफ खान, वार्ड 15 से तरूणलता नायक, वार्ड 18 से अनीता साहू, वार्ड 5 से विमल साहू, वार्ड 3 से नारायण साहू, वार्ड 7 से रमेश मालेकर, वार्ड 4 से निर्मल शर्मा, वार्ड 2 से सोमबाई साहू, वार्ड 7 से कन्हैया देवार, वार्ड 1 से शशिकांत साहू, वार्ड 4 से सुनील यादव, वार्ड 3 से कमलेश्वर साहू, वार्ड 4 से विवेक श्रीवास्तव, वार्ड 8 से रीता सोनी, वार्ड 3 से पदुमलाल साहू, वार्ड 5 से कौशल किशोर यादव, वार्ड 20 से अंबिका यादव ने फॉर्म खरीदे।
अब तक प्रत्याशी तय नहीं
जिलाकार्यालय में तेजी से नामांकन फार्म जमा किया जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक चार अभ्यर्थियों ने ही आवेदन खरीदे हैं। पार्षद पदों में भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय भी फार्म खरीद रहे हैं। अब तक अध्यक्ष पद के लिए चार एवं पार्षद पद के लिए 47 फार्म बिक चुके हैं। नामांकन के लिए अभी पांच दिन का समय है। हर वार्डो से पांच से छह अभ्यर्थियों ने नामांकन खरीदे हैं। अभी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इसके बाद भी कार्यकर्ता टिकट पक्का समझकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
बालोद। नामांकन फॉर्म की तेजी से हो रही बिक्री, फॉर्म भी हो रहे जमा।
अध्यक्ष सीट सामान्य मुक्त होने के कारण इस बार दोनों दलों में सामान्य के दावेदार ज्यादा सक्रिय हैं। दावेदारों का कहना है कि जाति संख्या के आधार मानकर यदि टिकट दी जाती है तो सामान्य वर्ग के लोगों को कभी मौका ही नहीं मिलेगा। सामान्य वर्ग के इसी आग्रह के कारण दोनों दलों की पहली प्राथमिकता सामान्य वर्ग से ही विजयी हो सकने वाले प्रत्याशी को टिकट देने की मंशा है।
सामान्य प्रत्याशी पर जोर
चुनावी माहौल अब तक नहीं बन पाया
भलेही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन चुनावी माहौल अ