पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंटेनेंस के लिए वार्डों में 5 घंटे बिजली गुल

मेंटेनेंस के लिए वार्डों में 5 घंटे बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको शहर के कई वार्डों में पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह 9 बजे बिजली गुल हुई, जो पांच घंटे बाद 1.30 बजे आई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मेंटनेंस कार्य चलने के कारण बिजली बंद की गई थी। सिंधी भवन के आसपास पेड़ काटने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के सिंधी कालोनी, नया बस स्टैंड, शिकारीपारा, शीतला मंदिर वार्ड सहित अन्य वार्डों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी।

उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग ने बिजली बंद की सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे में उन्हें ज्यादा परेशानी हुई। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दो से चार घंटे तक बिजली गुल से उपभोक्ता परेशान रहे। विभागीय अधिकारी मेंटनेंस कार्य का बहाना बनाकर बिजली गुल कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। अब तक पुराने ट्रांसफार्मर के भरोसे शहर सहित ग्रामीण अंचलों में बिजली सप्लाई की जा रही है। ट्रांसफर के पुराने होने या अन्य कारणों से कभी भी रात में बिजली गुल हो जाती है। बिना सूचना बिजली कटौती के कारण ग्रामीण, व्यापारी, किसान एवं विद्यार्थी सहित सभी वर्ग परेशान हो रहे हैं।

ऑनलाइनफार्म भरने में हुई परेशानी : इनदिनों कालेज विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराने पहुंच रहे हैं। लेकिन गुरूवार को बिजली बंद होने से उनके कार्य बहुत देर से हुए। ऑनलाइन आवेदन के लिए सुबह से आवेदक सेंटरों में पहुंच गए थे। लेकिन बिजली नहीं रहने से उनका कार्य बाधित रहा।

सेंटर संचालक को भी बिजली बंद की सूचना नहीं थी। ऐसे में वे घंटों तक परेशान रहे। सेंटर संचालक आवेदकों को जल्द बिजली आने की बात कहते रहे लेकिन चार घंटे बाद बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। ऑनलाइन आवेदन कराने पहुंचे कालेज छात्र अजय, मनोज, दिव्या, प्रियंका ने बताया कि फार्म भरने के लिए सुबह 10 बजे से पहुंचे हैं। लेकिन 1.30 बजे बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई। ऑनलाइन आवेदन के लिए समय कम बचा है। ऐसे में विद्यार्थी घंटों सेंटर में बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। गुरूवार को कई विद्यार्थी आवेदन भरने के चक्कर में कालेज नहीं पहुंच पाए।