- Hindi News
- ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
डिस्ट्रिक्टएसोसिएशन आॅफ प्राइवेट स्कूल्स (डैप्स) के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए क्विज, चेस, ड्राइंग पेंटिग, तात्कालिक भाषण, क्रिकेट, नृत्य एवं गायन स्पर्धाएं आयोजित की गई।
सोलो सांग और ग्रुप सांग की स्पर्धा कान्हा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। सोलो सांग में छात्र -छात्राओं को भजन प्रस्तुत करना था जबकि ग्रुप सांग में देशभक्ति गीतों को विजेताओं के चयन का आधार बनाया गया। सोलो डांस एवं ग्रुप डांस स्पर्धा में नमिता बैस, भारती सोनवानी, और तरूण राठी निर्णायक थे। आभार प्रदर्शन प्रिंसिपल हरेश दास ने किया। इस अवसर पर डैप्स सचिव कमलनारायण साव, कोषाध्यक्ष राधिका गुप्ता शिक्षक, पालक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गीत संगीत प्रस्तुत करते सेंट कबीर्स स्कूल के छात्र-छात्राएं।