बाइक चोरी, जुर्म दर्ज
बालोद|गुरुवार कोपेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। प्रार्थी हीरापुर निवासी प्यारेलाल साहू ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास अपनी बाइक (सीजी 04-सीजे-7653) को खड़ा कर निजी काम से दुकान गया था। दुकान से आने के बाद देखा तो उनकी बाइक नहीं थी। अासपास पता करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।