सुरेंद्र बने संघ के अध्यक्ष
बालोद|जनपद कांप्लेक्समें बुधवारी बाजार व्यापारी संघ की बैठक रखी गई। जिसमें पिछले साल की तरह इस साल भी बुधवारी बाजार व्यापारी संघ का नया गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति सुरेन्द्र नाथ योगी को अध्यक्ष, अनिल पंपालिया को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश सोनी को सचिव, सुनील यादव को सह सचिव, सुनील परचानि कोषाध्यक्ष, अजय बाफना को मीडिया प्रभारी, विष्णु अग्रवाल, जयनारायण पटेल, प्रेमचंद क्षीरसागर को संरक्षक एवं दीपक देवांगन, राजेश टाटिया, रमेश साहू, हितेन्द्र पटेल, चिंता राम साहू, भोलू महाराज, ओम प्रकाश भंसाली एवं अन्य सभी को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया यह जानकारी अजय बाफना ने दी।