पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभी तक नहीं बना ढाई लाख आधार कार्ड, भटक रहे लोग

अभी तक नहीं बना ढाई लाख आधार कार्ड, भटक रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औपचारिकता पूरी करने के बाद भी अभी तक नहीं मिला आधार कार्ड। कार्ड कहां बन रहा है नहीं जानते लोग।

भास्करन्यूज|बालोद

आधारकार्ड बनवाने लाग भटक रहे है। कहां पर आधार कार्ड बन रहा है। इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। जिले में अब तक लक्ष्य के अनुरूप आधार कार्ड नहीं बन पाए है। आधार कार्ड बनाने का काम इलाके में काफी समय से चल रहा है। लेकिन काम की गति बेहद ही धीमी चल रही है। ग्रामीण वनांचल क्षेत्रों में तो आधार कार्ड बनाने का काम बुरी तरह पिछड़ा हुआ है। वनांचल क्षेत्रों के कई गांवों में तो आधार कार्ड बनाने का काम अब तक शुरू भी नहीं हो पाया है। कई लोगों ने आधार कार्ड बनवाने औपचारिकताएं भी पूरी कर दी है। लेकिन अब तक कार्ड उनको नहीं मिल पाया है।

आईसेक्ट कंप्यूटर में बनाया जा रहा आधार कार्ड

शहरके नागरिकों का आधार कार्ड गंगा सागर तालाब के पास स्थित आईसेक्ट कम्प्यूटर सेंटर में बन रहा है। इसकी जानकारी भी कई लोगों को नहीं है। जानकारी के अभाव में अब तक हजारों आधार कार्ड नहीं बन पाए है। इसके पहले भी शहर के वार्डों में शिविर का आयोजन कर आधार कार्ड बनाने का कार्य चला था। द्वितीय चरण के तहत शहर में आधार कार्ड बनाने काम जून माह में शुरू हुआ था। इसके लिए बुनियादी स्कूल के विवेकानंद सभागार को शिविर स्थल के रूप में निर्धारित किया गया था। लेकिन यहां भी सभी नागरिकों का आधार कार्ड नहीं बन पाया। एक सप्ताह तक शिविर तो चला लेकिन कार्ड बनाने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आधार कार्ड बनाने के काम में तेजी

^आधारकार्ड बनवाने का काम तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द ही आधार कार्ड बना दिए जाएंगे। जिसे आधार कार्ड नहीं मिला हो पोस्ट आफिस या हमारे अधिकारियों के पास जाकर संपर्क कर सकते है। आरकेशर्मा, नोडलअधिकारी बालोद

शहर में 31 मई तक बन जाना था कार्ड

शासनद्वारा व्यक्ति के अधिकार एवं पहचान के लिए आधार कार्ड बनाया जा रहा है। शहर में आधार कार्ड बनाने कार्य 31 मई तक पूरा किया जाना था लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित तो किए जाते है लेकिन तकनीकी खराबी या अन्य वजहों से शिविर का लाभ नागरिकों को नहीं मिल पाता। नागरिकों के आधार कार्ड बनाने के लिए शहर के अंदर लगातार दो शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें छूटे 4 हजार लोगो