पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल छाए रहने के कारण कम हुई ठंड

बादल छाए रहने के कारण कम हुई ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|गुरूवार कोमौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। धूप-छांव का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। सुबह से ही लोग धूप का इंतजार करते। गुरुवार को धूप की अपेक्षा छांव ज्यादा प्रभावशील रहा। धूप नहीं खिलने से मौसम में बदलाव देखा गया। कड़ाके की ठंड की बजाए अब तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। कड़ाके की सर्दी के महीने दिसंबर में उत्तर-पूर्व से रहे शुष्क हवा ने शहर सहित अन्य क्षेत्रों में तापमान बढ़ा दिया है। मौसम में परिवर्तन होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी नजर आई। वर्तमान में कृषि कार्य चल रहा है। ऐसे में अगर मौसम खराब होता है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि मौसम साफ रहा लेकिन धूप नहीं खिलने से किसानों को चिंता सताने लगी है कि आने वाले दिनों में कहीं बारिश हो जाए।