- Hindi News
- बालोद नगर पालिका पार्षद पद के लिए 66 फॉर्म बिके, 20 नामांकन दाखिल
बालोद नगर पालिका पार्षद पद के लिए 66 फॉर्म बिके, 20 नामांकन दाखिल
नगरीयनिकाय चुनाव के तहत जिले में नगर पालिका नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन फार्म की बिक्री तो खूब हो रही है लेकिन नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बहुत कम है। नगर पालिका अध्यक्ष पद की बात की जाए तो अब तक किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 फार्म बिक चुके है। अब तक किसी भी पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वहीं पार्षद पदों के लिए भी नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या ना के बराबर है। पार्षद पद के लिए अब तक 66 फार्म बिके है। जिसमें 20 अभ्यर्थियों ने ही नामांकन दाखिल किए। अभ्यर्थियों ने फार्म खरीदे तो है लेकिन टिकट की घोषणा का इंतजार कर रहे है।
एक-दोदिन में फाइनल: भाजपाऔर कांग्रेस ने अब तक अध्यक्ष के साथ-साथ पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस पार्टी प्रमुखों के अनुसार 13 या 14 दिसंबर तक जिले के सभी नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद पदों के लिए अंतिम दावेदारों की घोषणा कर दी जाएगी। टिकट फायनल हो चुके है लेकिन ओपन करना बाकी है। यही हाल भाजपा का भी है। प्रथम चरण के तहत 15 और द्वितीय चरण के तहत 17 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करना है।
प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं
अध्यक्ष पद के लिए- कुलदीप कत्याल, मंजू शर्मा
पार्षदपद के लिए- वार्ड 1 से भीषम कुमार साहू, वार्ड दो से छबि साहू, वार्ड तीन से सीताराम साहू, वार्ड 7 से सुनील मालेकर, समारू नेताम, वार्ड 9 से मंजू शर्मा, धनेश्वरी ठाकुर, डेमिन पटेल, वार्ड 10 से संतोषी यादव, वार्ड 11 से युनुस खान, वार्ड 12 से पुष्पा साहू, वार्ड 13 से कांता गरिहा, रामेश्वरी सतनामी, वार्ड 16 से मनसुख दास, वार्ड 17 से वनिता मरकाम, जया बाई हल्बा ने नामांकन फार्म खरीदा।
निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करतीं प्रत्याशी।