- Hindi News
- दो जगहों में चोरी की वारदात नकद सहित गहने पार
दो जगहों में चोरी की वारदात नकद सहित गहने पार
बालोद| शुक्रवारको जगन्नाथपुर सांकरा में चोरी की घटना हुई। प्रार्थी बरातुराम साहू ने बताया कि उनके सूने मकान में दोपहर के समय अज्ञात चोरों ने घुसकर 12 हजार रुपए नगद सहित सोने, चांदी के गहने कुल 30 हजार की चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेज वह अपने कार्य पर चला गया था। जब बच्चें स्कूल से वापस घर लौटे तब घर के ताला टूटा पड़ा हुआ मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई। इसी तरह थाना रनचिरई में प्रार्थी रामकुमार महार ने चोरी का मामला दर्ज करवाया। उन्हींने बताया कि अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर नगद, समान सहित कुल 23 हजार 900 चोरी कर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।