बैठक में निर्णय, सतनाम शोभायात्रा 17 को
बालोद|सतनामी समाजबालोद ब्लाक के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें 17 दिसंबर को संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा की 258 वीं जन्म दिवस पर ब्लाक जिला सतनामी के संयुक्त तत्वावधान में सतनाम शोभा यात्रा निकालने का निर्णय समाज पदाधिकारियों ने लिया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष विजय बघेल, सतनाम सेना जिलाध्यक्ष भालेन्द्र कुर्रे, वरिष्ठ समाजसेवी योगराज भारती, टुमन घिलर्वे, पुरन सुन्हरे, भैयाराम, मेहतरू देशलहरे, केशव देशलहरे, शिव बंजारे आदि उपस्थित थे।