पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालोद जिला सहकारी बैंक में एनईएफटी आरटीजीएस सुविधा शुरू

बालोद जिला सहकारी बैंक में एनईएफटी आरटीजीएस सुविधा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में कोर बैकिंग सिस्टम लागू है। इसी कड़ी में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिलों के अपने अमानतदारों, कृषकों एवं ग्राहकों को 12 दिसंबर से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में एनईएफटी-आरटीजीएस सुविधा का लाभ देने के लिए इसका शुभारंभ पंजीयक अधिकारी अविनाश चंपावत ने किया। इसके साथ ही बैंक की सभी 41 शाखाओं में एक्सिस बैंक के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गई है। जिसके तहत बैंक के अमानतदार, ग्राहक कहीं से भी अपना ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकते है। अमानतदारों को अन्य बैंक की शाखाओं में भी ऑनलाइन राशि लेन-देन की सुविधा मिलेगी।

श्री चंपावत ने कहा कि जिला सहकारी बैंक अब आधुनिक तकनीकों से लैस होकर अपनी क्षमता में वृद्धि करते हुए राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के प्रतिस्पर्धा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। जो सहकारी बैंकों के लिए शुभ संकेत हैं। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एके साहू ने कहा कि टेक्नालॉजी का उपयोग बैंक द्वारा अपने अमानतदारों को बेहतर सुविधा देने के लिए किया जा रहा है। जिसमें बैंकर्स को सिक्‍योरिटी का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

नाबार्ड डीजीएम विजय शंकर ने कहा कि हम इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही सहकारी बैंकों में एटीएम सुविधा शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में सीईओ डीआर साहू, सुबिमल शाहा, दीपिका माइको, किरण गुप्ता, आदित्य सारंगी, विभु दत्ता, संजीव झा, एके द्विवेदी एनके स्वर्णकार, हृदयेश शर्मा, अपेक्षा व्यास, केके नायक, कुसुम ठाकुर, टीएस ठाकुर, आरआर साहू, धीरेंद्र देवांगन, एलके नायक आदि उपस्थित थे।