- Hindi News
- सिर्फ 20 लोगों के खाते में आया पैसा, 93 खातेदारों को इंतजार
सिर्फ 20 लोगों के खाते में आया पैसा, 93 खातेदारों को इंतजार
नेवारीकलाडाकघर में गबन हुई राशि अब खाताधारकों के खाते में पहुंचनी शुरू हो गई है। कुल 113 खातेदारों में से अब तक 20 खाताधारकों के खाते में पूरी राशि गई है। वहीं बाकी 93 खाते में अब तक राशि नहीं पहुंच पाई है। जिन खाताधारकों के खाते में राशि गई है।
वह अपना रुके काम करवा रहे है। वहीं जिसके खाते में राशि नहीं आई है, ऐसे खाताधारक राशि के अभाव में परेशान हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बाकी खाताधारकों के खाते में एक सप्ताह के अंदर राशि डाल दी जाएगी। जिसका खाता सही पाया जा रहा है। उनके खाते में राशि पहले डाला जा रहा है। पिछले दिनों चैत सोनकर के खाते में 50 हजार, सम्मेलाल साहू 45 हजार, चित्ररेखा साेनकर 30 हजार, ओमप्रकाश साहू शिक्षक 25 हजार एवं सोनिया बाई के खाते में 11 हजार रुपए डाला गया। खाताधारक बिसौहा राम तुमरेकी ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य का इलाज करवाना है। उनके खाते में 21 हजार रुपए आना है लेकिन अब तक नहीं आया। धर्मेंद्र सोनकर, लक्ष्मी, पूनमचंद, केशवराम, सुरेखा, मिथलेश ने बताया कि जुलाई से अगस्त माह तक जांच रिपोर्ट पूरा हो चुका है। 20 खाते में राशि जमा होने से खाताधारकों को उम्मीद तो है कि राशि खाते में जाएगी लेकिन लेटलतीफी से परेशान हो रहे है।
खाताधारक अपनी-अपनी समस्याओं का हवाला देकर जल्द खाते में राशि डालने की मांग कर रहे हैं। राशि की मांग को लेकर खाताधारक पोस्ट आफिस पहुंच रहे हैं। प्रभारी पोस्ट मास्टर आजूराम साहू की समझाइश के बाद खाताधारक वापस घर पहुंचते हैं। ज्ञात हो कि नेवारीकला डाकघर में जून माह में गबन का मामला उजागर हुआ था। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि आरोपी नेवारीकला पाेस्ट आफिस के तत्कालीन पोस्ट मास्टर सूरज यादव ने 113 खाताधारकों के 22 लाख 50 हजार रुपए की राशि मेंं हेराफेरी की है। हेराफेरी की शिकायत के बाद मामले की जांच दो माह तक चली। इसके बाद हेराफेरी करने वाले आरोपी के परिजनों ने उक्त राशि विभाग में जमा की।
खाते में डाले जा रहे पैसे
^नेवारीकलाडाकघर में हुए गबन मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। खाताधारकों के खाते में राशि डाली जा रही है। रायपुर मुख्य डाकघर से स्वीकृति मिलते ही शेष खाताधारकों के खाते में राशि डाल दी जाएगी।” आशीषठाकुर, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग
पासबुक आया
^20खाताधारकों के खाते में राशि डाल दी गई है। जल्द ही शेष खाताधारकों के खाते में राशि डालने की बात विभागीय अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। पासबुक गया है। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही राशि भी खाते में डाली जाएगी।” आजूरामसाहू, पोस्ट मास्टर, नेवारीकला