- Hindi News
- कुहीकोड़ा में तीन दिवसीय मानस ज्ञान प्रवचन 14 से, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
कुहीकोड़ा में तीन दिवसीय मानस ज्ञान प्रवचन 14 से, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
चिचोला | ग्रामकुहीकोड़ा (नारायणगढ़) में आगामी 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय मानस ज्ञान प्रवचन का आयोजन रखा गया है, जिसके प्रवचनकर्ता पं. केशव शर्मा ग्राम खामभाट (पिनकापार) जिला-बालोद है। ग्राम के वरिष्ट नागरिक कृष्णा राम यादव ने बताया कि इस अवसर पर दिनांक 13 फरवरी को कलश यात्रा भी निकाली जाएगी एवं पं. केशव शर्मा का प्रवचन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं 2 बजे से शाम 5 बजे तक निरंतर तीन दिनों तक जारी रहेगा। श्री यादव ने ग्रामवासियों सहित क्षेत्रवासियों को अप्रवचन का लाभ उठाने की अपील की है।