- Hindi News
- कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे पंचायत सचिव
कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे पंचायत सचिव
बालोदब्लॉक के पंचायत सचिवों ने सोमवार को कलेक्टर, सीईओ, डीआरडीए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सचिवों ने 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन काम बंद, कलम बंद, ताला बंद आंदोलन में जाने की जानकारी दी।
ब्लॉक अध्यक्ष शांतनु कुमार देशमुख, संघ सचिव जलेन्द्र कुमार यदुवंशी, रामजी साहू, कौशिल्या साहू ने बताया कि एक दिसंबर को रैली के माध्यम से शासन का ध्यानाकर्षण करवाने के बाद भी पांच सूत्रीय मांग पर अब तक कोई पहल नहीं हो पाई है। इससे आक्रोशित होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने मजबूर हो गए है। पदाधिकारियों का कहना है कि कई साल से लंबित मांगों के निराकरण के संदर्भ में कई बार ज्ञापन अल्टीमेटम दिया जा चुका है। लेकिन अब तक राज्य शासन के द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया गया।
शासन के उदासीन रवैए से परेशान होकर ग्राम पंचायतों में कार्यरत सचिव अपने जनपद मुख्यालय, जिला मुख्यालय एवं राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन कर शासन का ध्यानाकर्षित करेंगे। 11 फरवरी को ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन होगा। ऐसे में सचिवों के हड़ताल में चले जाने से प्रतिनिधियों को प्रभार देने की कार्रवाई नहीं हो पाएगी।
संघ की है ये मांगें
1.वेतनभुगतान निजी खाते में देने के आदेश एवं वर्तमान में हो रही वेतन भुगतान की विसंगति को दूर करते हुए स्पष्ट आदेश जारी किया जाए।
2.पंचायतविभाग के रिक्त पद पर करारोपण एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद को यथावत रखते हुए शत-प्रतिशत पदोन्नति करें।
3.चतुर्थश्रेणी के पद पंचायत विभाग में स्वीकृत करते हुए सचिवों के परिवार के न्यूनतम योग्यता वाले व्यक्ति को अनुकंपा के साथ पांच लाख की मुआवजा राशि स्वीकृत किया जाए।
4.वरिष्ठवेतनमान वाले सचिवों को 9300 से 34800 रुपए का वेतनमान एवं ग्रेड वेतन 4200 एवं पूर्ण पेंशन का लाभ दिया जाए।
5.कनिष्ठवेतनमान वर्ष 2004 से अब तक ग्रेड पे दिया जाए।
आंदोलन