खेल-खेल में दी रंगों की जानकारी
बालोद|महावीर इंग्लिशमीडियम स्कूल में सोमवार को प्री प्रायमरी विंग के छोटे बच्चों को रंग-बिरंगी दुनिया से अवगत कराने के लिए प्ले वे लर्निंग के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेल-खेल में बच्चों को सिखाने के लिए फ्रूटस डे, वेजिटेबल डे, रेनबो-डे मनाया गया। एक सप्ताह तक विभिन्न रंगों के परिधानों में बच्चों को स्कूल बुलाया गया। लाल, नीला, सफेद, पीला, गुलाबी, हरा आदि रंगों के लिए दिन निर्धारित किए गए। बच्चों के साथ शिक्षिकाएं भी निर्धारित रंगों के वस्त्रों में उपस्थित थे। कलर्स डे में शिक्षिकाओं ने विभिन्न रंगों की जानकारी दी। वेजीटेबल्स आैर फ्रूटस से रंगों की पहचान कराते हुए उन्हें खाने से सेहत पर क्या प्रभाव असर पड़ता है, यह बताकर बच्चों को उन्हें अपने भोजन एवं टिफिन में लाने के लिए प्रेरित किया। प्रोजेक्ट्स में पालकों ने उत्साहपूर्वक अपने बच्चों को सहयोग कर नई-नई जानकारी दी।