पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 62 मानस मंडलियों ने लिया हिस्सा कौशलपुर और कोहका प्रथम

62 मानस मंडलियों ने लिया हिस्सा कौशलपुर और कोहका प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीब्रम्हादेव नवधा सत्संग समिति के तत्वावधान में श्रीराम कथा एवं सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का समापन रविवार को किसान भवन प्रांगण में हुआ। पुरुष वर्ग में प्रथम जय श्री कृष्ण मानस परिवार कौशलपुर, द्वितीय जय बजरंग मानस मंडली जनकपुर, तृतीय जय मां संतोषी मानस मंडली भिलौरी महिला वर्ग में प्रथम नवदीप मानस मंडली कोहका भिलाई, द्वितीय जय संतोषी मानस मंडली अहिवारा नगर, तृतीय ओम सांई राम महिला मानस मंडली कचहरी पारा बेमेतरा रही। स्पर्धा में 62 मंडलियों ने हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग में श्रेष्ठ व्याख्याता संगम मानस मंडली घासीदास नगर भिलाई, श्रेष्ठ गायन गीतांजली मानस मंडली खंडसरा, श्रेष्ठ तबला वादक श्री कृष्ण मानस मंडली बावनलाख, श्रेष्ठ बांसुरी संगम मानस मंडली धौराभाठा झाल, श्रेष्ठ बेंजो चंचल मानस मंडली रेवे, श्रेष्ठ हारमोनियम माता रानी मानस मंडली बसनी, श्रेष्ठ श्रोता फागुराम सारथी महिला वर्ग में व्याख्याता ज्ञान ज्योति महिला मानस मंडली पाररास बालोद, गायन मोर संगवारी मानस मंडली टिकुलिया, ढोलक सखी सहेली मानस मंडली बावा मोहतरा, हारमोनिया मां शारदा मानस महिला मंडली बावनलाख, श्रेष्ठ महिला श्रोता पुन्नी बाई साहू भाटिया पारा को पुरस्कृत किया गया। संचालक डॉ. अनिल रजक नंदकुमार पांडे, आभार प्रदर्शन पं. प्रवीण कृष्ण शास्त्री ने किया।

इस अवसर पर बसंत दास मानिकपुरी, मेहत्तरू वर्मा, राकेश मोहन शर्मा, अनिल रजक, फेकू वर्मा, मनोज रजक, अशोक शर्मा, मेघू वर्मा, सनातन मानिकपुरी, नेमसिंह, तुलसी लिर्मलकर आदि मौजूद थे।