पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा शहर मंडल की बैठक, 3 गुना सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा शहर मंडल की बैठक, 3 गुना सदस्य बनाने का लक्ष्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी शहर मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में हुई। सदस्यता प्रभारी होरीलाल रावटे ने शहर मंडल की सदस्य संख्या तीन गुना करने लक्ष्य देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सदस्य बनाने के काम को अपने दिनचर्या में शामिल कर लें ताकि लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सके।

बैठक में जिला महामंत्री राकेश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रतिभा चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा ,शहर मंडल अध्यक्ष राजा दीवान उपस्थित थे। जिला भाजपा के महामंत्री एवं जिला सदस्यता अभियान प्रभारी राकेश यादव ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी सदस्यों वाली राजनीतिक दल बनाना है ताकि पुरे विश्व में नरेंद्र मोदी और भाजपा का दबदबा बन सके उन्होंने बताया की जिस मोबाइल से कार्यकर्ता सदस्य बनाने के लिए मिस काल करें उसी नंबर से उस सदस्य की पूरी जानकारी भी मैसेज करें बैठक को शहर भाजपा अध्यक्ष राजा दीवान ने बताया की पिछले बार शहर मंडल की प्राथमिक सदस्यता 2200 थी। जिस पर प्रदेश नेतृत्व ने उसे तीन गुना करने का लक्ष्य दिया है शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अब तक लगभग 4000 सदस्य बना चुके हैं आने वाले दिनों में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने मुहीम सभी वार्डों में चलाया जाएगा।

बैठक में भाजपा पार्षदों शहर मंडल के महामंत्री विनोद जैन का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।कार्यकर्ता शशिकांत साहू की माता के निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनोद जैन एवं आभार प्रदर्शन शरद ठाकुर ने किया। बैठक में लक्ष्मीचन्द नूनीवाल, टहल साहू ,महेंद्र नाहर,दुष्यंत शर्मा,धर्मेंद्र अग्रवाल, जनक ढाके आदि मौजूद थे।

सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी।