पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह चली ठंडी हवा, क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई

सुबह चली ठंडी हवा, क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसममें बुधवार को अजीब परिवर्तन हुआ। मौसम में हुए बदलाव से सुबह ठंड का अहसास होने लगा। वहीं इसके बाद धूप खिली। सुबह से शाम तक धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। हल्की बारिश एवं ठंडी हवाएं चलने की वजह से सुबह के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

हल्की बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने से सुबह 9 बजे तक तापमान सामान्य से कम रहा। दो दिन पहले सुबह का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को तापमान सुबह 9 बजे तक 14 डिग्री तक रहा। अधिकतम तापमान में आई गिरावट से दिन में शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ी। इसका जनजीवन पर भी असर देखा गया। हालांकि ठंड ज्यादा देर रात तक प्रभावशाली नहीं रही। दोपहर तक मौसम सामान्य हो गया। इसके साथ ही तापमान भी सामान्य होने लगा।

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर पिछले दो दिन से जारी है। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी से रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक आने लगी थी। इससे अभी राहत मिली ही थी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज फिर बदल गया। माना जा रहा था कि जनवरी के बाद ठंडक कम होगी। इसके साथ ही गर्मी की शुरूआत हो जाएगी लेकिन मौसम परिवर्तन की वजह से गर्मी एवं ठंड दोनों का अहसास हो रहा है। दिनभर गर्मी देर रात अलसुबह ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे है। बदलते मौसम में डाक्टरों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जा रही है।

बुधवार को सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया।

फसलों के साथ आम के बौर को नुकसान

मौसममें हो रहे बदलाव का असर फसलों पर भी हो रहा है। बदलते मौसम से फसल एवं आम के बौर पर प्रभाव पड़ने लगा है। सुबह हुई हल्की बारिश तेज गति से हवा चलने से आम के बौर टूटकर गिर गए। सब्जियों में कीड़ों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। किसान भी चिंतित हो रहे हैं। इस बार रबी फसल के लिए जलाशयों से पानी दिया जा रहा है। ज्यादातर किसान धान की फसल लगाए हैं। अभी रोपाई कार्य चल रहा है। बारिश होने की स्थिति में फसल प्रभावित हो सकते हैं। पिछले साल की तरह ही इस साल भी बार-बार मौसम में बदलाव हो रहा है। एक सप्ताह पहले भी सप्ताहभर बादल छाए थे। किसानों का कहना है कि यदि मौसम ऐसा ही रहा तो फसल में बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाएगा और उत्पादन में कमी आएगी।

मौसम