पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे आवारा मवेशी

शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे आवारा मवेशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को बाजार के दिन होती है अधिक परेशानी।

भास्करन्यूज|बालोद

शहरके अंदर मुख्य मार्गो में यातायात अब तक सुधर नहीं पाई है। शहर के मुख्य अंदर मार्गो में इन दिनों मवेशी नजर रहे है। जो शहर के यातायात को प्रभावित कर रहे है। मवेशियों को हटाने अब तक कोई उपाय नहीं किए जाने से दिन रात सड़कों में मवेशियों के झुंड नजर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि शहर में कांजी हाऊस है। इसके बाद भी मवेशियों को हटाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। वहीं कई लोग अपने मवेशी को आहार नहीं देने की स्थिति में खुला छोड़ देते है। इस ओर प्रशासन ध्यान दे रहा है और ही पशु मालिक। इस वजह से अब तक यातायात में सुधार नहीं हुआ है। सड़क के बीचों-बीच कहीं भी मवेशी बैठे हुए नजर आते है। जो ट्रेफिक में बाधा उत्पन्न करते है।

बुधवार को बाजार के दिन स्थिति ज्यादा खराब होती है। शहर के सदर मार्ग में पार्किंग स्थल नहीं होने से दुकानों के सामने मुख्य मार्ग में वाहनों काे पार्क किया जाता है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सप्ताह के मंगलवार को छोड़ बाकी छह दिन शहर में यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है। बुधवार को मुख्य बाजार का दिन होने की वजह से सदर रोड में ट्रैफिक जाम का नजारा प्रत्यक्ष देखा जा सकता है।

रातके समय चक्काजाम का नजारा

रातके समय तो पूरा चक्काजाम जैसे नजारा रहता है, 10 से 15 की संख्या में मवेशी सड़क के बीचोंबीच बैठ जाते है। शहर के प्रमुख मार्ग दल्ली चौक, जय स्तंभ चौक, फव्वारा चौक, मधु चौक, सदर मार्ग, बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग, बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग, बालोद-राजनांदगांव सहित अन्य प्रमुख मार्गो में मवेशियों का डेरा लगा रहता है। इस वजह से यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है।

मवेशी पकड़ने का काम हमारा नहीं

^बुधवारके दिन बाजार में ट्रेफिक के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। मवेशी पकड़ने का काम हमारा नहीं है। कई चौराहों पर जवानों को तैनात किया जाता है।\\\'\\\' एलएमसिंग, जिलायातायात प्रभारी बालोद

जल्द ही रणनीति बनाकर पहल की जाएगी

^समयसमय पर इधर उधर घूमते हुए मवेशियों को पकड़कर कांजीहाउस में डाला जाता है। आपने इस ओर हमें ध्यान दिलाया है। जल्द ही इस ओर रणनीति बनाकर पहल किया जाएगा। ताकि यातायात व्यवस्था सही हो सकें।\\\'\\\' केएसकश्यप, सीएमओ,नपा बालोद

राहगीरों के लिए डेंजर जाेन साबित हो रहे हैं