पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने से डौंडी पंचायत ऑफिस नहीं रहे उपयंत्री

दो महीने से डौंडी पंचायत ऑफिस नहीं रहे उपयंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|नगर पंचायतडौंडी के लिए पदस्थ उपयंत्री योगानंद सोम पिछले 2 महीने से कार्यालय नहीं रहे हैं। इससे निकाय के सारे विकास कार्य अटक गए हैं। सीएमओ उमाशंकर साव ने बताया कि वे डौंडी निकाय में अक्टूबर 2013 से पदस्थ हैं। 24 जुलाई से लगातार अनुपस्थित हैं। उनके नहीं आने के कारण निर्माण कार्य, मरम्मत कार्य, भागीरथी नल जल योजना, पार्षद निधी के कार्य, बिल भुगतान नहीं हो रहा है। डौंडी के अलावा नगर पालिका बालोद का अतिरिक्त प्रभार, सौंपा गया है। इसलिए वे बालोद पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। जबकि उनका मूल पदस्थापना नगर पंचायत डौंडी कार्यालय है।