पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाबों के सौंदर्यीकरण और सफाई में जुटी नगर पालिका

तालाबों के सौंदर्यीकरण और सफाई में जुटी नगर पालिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा। बुधवार को गंगासागर तालाब में रंगरोगन का कार्य किया गया। सौंदर्यीकरण नहीं होने से एवं साफ-सफाई के अभाव में तालाब दिनोंदिन अपना अस्तित्व खोता जा रहा था। इस संबंध में भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित की है। खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत साफ-सफाई करवाता था लेकिन सौंदर्यीकरण कार्य नहीं किया जा रहा था।

22 जुलाई को भास्कर ने ‘गंदगी से पटते जा रहे शहर के एेतिहासिक तालाब’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशन के बाद विभाग हरकत में आया और शहर के सभी तालाबों की सफाई करवाई। इसके बाद अब तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा रंगरोगन के लिए मजदूर संगठन को ठेका दिया गया है। मजदूर संगठन शहर के सभी तालाबों में रंगरोगन का कार्य करेंगे।

गंदगीफैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : नपाअध्यक्ष लीला शर्मा ने कहा कि हम गंगासागर तालाब को साफ सुथरा करने के प्रयास में हमेशा से लगे हुए हैं। इस बार भी यह कार्य हम कर रहे हैं। आगे भी यहां सौन्दर्यीकरण अन्य कार्य किया जाएगा। नगर पालिका सीएमओ केएस कश्यप ने बताया कि शहर के ऐतिहासिक गंगासागर तालाब, कांसीबन, बरेज सहित अन्य तालाबों का साफ-सफाई के बाद रंगरोगन कार्य कराया जा रहा है। शहर के तालाबों में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

गंगासागर तालाब बालोद का रंगरोगन करते मजदूर।