- Hindi News
- आयुर्वेद स्वास्थ्य मेले में ब्लॉक के 640 मरीजों का हुआ इलाज
आयुर्वेद स्वास्थ्य मेले में ब्लॉक के 640 मरीजों का हुआ इलाज
बालोद|राष्ट्रीय ग्रामीणस्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद स्वास्थ्य मेला ग्राम पेंडरवानी में हुआ। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 640 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. बलराम अग्रवाल ने ऋतुचर्या दिनचर्या, आहार विहार के संबंध में जानकारी दी। डा. उबारन लाल टंडन ने आसपास में मिलने वाले आयुर्वेद अौषधि जड़ी बूटी की पहचान तथा उनसे घरेलू उपचार के संबंध में जानकारी दी। डॉ. विनिता साहू ने आयुर्वेद ग्राम की अवधारणाओं के बारे में बताया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुमारी मदन साहू ने आयुर्वेद के द्वारा स्थाई इलाज की बात कही तथा जड़ी-बूटी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया। साथ ही शासन द्वारा संचालित आयुर्वेद आैषधालय में जाकर स्वास्थ्य लाभ लेने पर बल दिया। शिविर में 51 हीमोग्लोबिन तथा 8 मरीजों का मलेरिया स्लाईड रक्त जांच सहित कुल 640 मरीजों का उपचार कर निशुल्क औषधि वितरित किया गया।