छात्रों ने जाना ओजोन परत का महत्व
बालोद| बुधवारको शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में अोजोन दिवस मनाया गया। जिसमें कविता के माध्यम से प्राचार्य डीके बघेल ने सूर्य की तपिश का वर्णन किया तथा ओजाेन के महत्ता पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ व्याख्याता एनके गौतम ने ओजोन की आवश्यकता और संरक्षण के उपाय बताए। मुख्य वक्ता व्याख्याता बीएन योगी ने कम्प्यूटर द्वारा पावर प्वाइंट में ओजोन का निर्माण, महत्व, अवक्षय की क्रिया, अवक्षय होने का कारण तथा संरक्षण के उपाय को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया तथा छात्रों को उन वस्तुओं का उपयोग कम से कम करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। जिसके उपयोग से ओजाेन परत को नुकसान पहुंचाता हो। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे अभियान स्वस्थ बालिका, स्वस्थ भारत के महत्व को बताते हुए आयरन फालिक एसिड टेबलेट की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्राओं को अनिवार्य रूप से आयरन फालिक एसिड सप्ताह के प्रति मंगलवार को लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही उन कारणों का निदान भी बताने का प्रयास किया गया जिन कारणों से छात्राएं इस टेबलेट को नहीं खाते। कार्यक्रम में रूपेश कश्यप आदि मौजूद थे।