पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन की अंतिम तारीख आज

आवेदन की अंतिम तारीख आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|पं. रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा पूरक परीक्षा बीए भाग एक, बीएससी भाग दो एवं तीन में शामिल होने परीक्षार्थियों से परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन पद्धति द्वारा विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर 18 सितंबर तक मंगाए गए हैं। शासकीय कालेज प्राचार्य एमआई मेमन ने बताया कि पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा शुल्क बीए भाग एक 685 रुपए तथा बीएससी भाग दो एवं तीन 895 रुपए एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैकिंग के माध्यम से जमा करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी हार्ड कापी को कालेज में जमा करेंगे। 20 सितंबर तक परीक्षार्थी ऑनलाइन से भरे गए पूरक परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कापी संलग्न सहित संबंधित पूरक परीक्षा केन्द्र में जमा करेंगे। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र एवं हार्ड कापी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शासकीय कालेज बालोद, शासकीय कंगला मांझी कालेज डौंडी, नवीन कालेज गुरुर वं मां बहादुर कलारिन कला, विज्ञान कालेज गुरूर के परीक्षार्थी बालोद में आवेदन जमा करेंगे।