- Hindi News
- स्वास्थ्य की जांच कर बुजुर्गों को दी दवाइयां
स्वास्थ्य की जांच कर बुजुर्गों को दी दवाइयां
बालोद|शहर केबुढ़ा तालाब स्थित वृद्धाश्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस महासचिव नंदिनी साहू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के डाक्टरों द्वारा वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गई। डाक्टरों ने वृद्ध बिंदु बाई, रेवती बाई, फूल बाई, सोनसीर, चांदो पिल्ली, कौशिल्या बाई एवं अंकालूराम बोदले का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिए। अधिकांश वृद्ध कमजोरी एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए। फार्मासिस्ट डा. तुलसी साहू एवं जीआर बंजारे ने वृद्धों को मौसमी बीमारियों से बचने संबंधित जानकारी दी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती साहू ने वृद्धों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर जिला चिकित्सालय में संपर्क करने का आग्रह किया। नवाब तिगाला, हसीना बेगम, मंजू, मानकुंवर, राधिका गुप्ता आदि मौजूद थे।